Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Test link

आरबीआई ने दिया आदेश, ऐसे नए नोटों को नहीं लेंगे बैंक

नई दिल्ली (6 मार्च): नोटबंदी के बाद से लोगों के पास 500 और 2000 रुपए के नए नोट आ चुके हैं। लेकिन अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत पेन से लिखे, हुए रंगे हुए और गंदे नोट को बैंक स्वीकार नहीं करेगा।

- आरबीआई ने नोटों को साफ और सुरक्षित रखने के लिए क्लीन नोट पॉलिसी जारी की है।
- इसका मतलब साफ है कि अगर होली के रंग में नोट रंग गए तो बैंक नहीं लेगा।
- ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो आपके जेब रखे 500 और 2000 के नोट बेकार हो जाएंगे।

क्या है जानिए क्लीन नोट पॉलिसी?
- आरबीआई ने नई करेंसी को साफ रखने के लिए क्लीन नोट पॉलिसी जारी की है।
- इस पॉलिसी के तहत पेन से लिखे नोट और रंग से रंगे नोटों को नहीं लिया जाता है।
- फिलहाल इसके प्रति लोगों में जागरूकता नहीं है इसलिए दुकानदार गंदे नोटों को भी स्वीकार कर लेता है।
- लेकिन आने वाले दिनों में ऐसा नहीं होगा। इसलिए सावधान हो जाइए और नोटों को साफ और सुरक्षित रखिए।

Post a Comment

Thanks For Connecting With Us