Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Test link

स्मार्ट फोन को तुरंत चार्ज करने के हैं ये स्मार्ट टिप्स

नई दिल्ली (9 मार्च):  स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक हिस्सा जैसा बन गया है। प्लेस्टोर में मैसेंजर ऐप, वीडियो और फोटो एडिट करने के लिए ऐप, म्यूज़िक सुनने के लिए ऐप, शॉपिंग और मूवी तक के लिए ऐप मिल जाएगा। ऐसे में जिस चीज़ की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वो है फोन की चार्जिंग। अगर फोन की चार्जिंग खत्म हो जाए तो हम परेशान से हो जाते हैं उस समय बस लगता है कोई स्विच मिल जाए जिससे फोन को चार्ज किया जाए। 

आज  आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आप अपने फोन को कम समय में चार्ज कर पाएगे। अगर आपके पास फोन को चार्ज करने के लिए वक्त बहुत कम है, तो आप थोड़ी देर के लिए फोन ऑफ करके फिर चार्जिंग पर लगाएं। ऐसा करने के से आपके फोन की सभी गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो जायेंगी। इस वजह से बैटरी बहुत जल्दी चार्ज हो जाएगी। जितनी चार्जिंग आप एक घंटे में करते हैं, उतनी लगभग आधे घंटे में कर पाएंगे। हालांकि इस वजह से उतनी देर के लिए आपके मैसेज और कॉल बंद हो जाएंगे, लेकिन जल्दी में ये उपाय अपनाया जा सकता है। आपके स्मार्टफोन में एक एयरप्लेन मोड होता है, जिसका इस्तेमाल आप अमूमन एयरप्लेन में होने पर ही करते हैं। यही ऑप्शन फोन को जल्दी चार्ज होने में आपकी मदद कर सकता है।  अपने फोन को जल्दी चार्ज करना हो को इसे कुछ देर के लिए एयरप्लेन मोड पर डाल लें। इससे ये काफी जल्दी चार्ज हो जाएगा।

Post a Comment

Thanks For Connecting With Us