Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Test link

केन्द्रीय विद्यालय 2017-18 वॉक-इन-इंटरव्यू जीटी,टीजीटी,पीआरटी के पदों तथा योग-शिक्षक, काउन्सलर, स्कूल नर्स, स्पोर्ट्स कोच, कम्प्युटर इंस्ट्रक्टर आदि पदों के लिए

केन्द्रीय विद्यालय राजगढ़ में सत्र 2017-18 के लिए अध्यापन हेतु उपलब्ध सभी विषयों में  जीटी,टीजीटी,पीआरटी के पदों तथा योग-शिक्षक, काउन्सलर, स्कूल नर्स, स्पोर्ट्स कोच, कम्प्युटर इंस्ट्रक्टर आदि पदों के लिए योग्य, समर्पित  तथा निष्ठावान उम्मीदवारों हेतु 17-02-2017

(शुक्रवार), 18-02-2017  (शनिवार) और 20-02-2017 ( सोमवार ) को विद्यालय परिसर में साक्षात्कार (WalkInInterview) के पश्चात पैनल तैयार किया जाना है इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत विवरण विद्यालय की वेबसाइट www.kvrajgarh.org.in पर देख सकते है तथा अपना बायोडेटा विद्यालय के ई-मेल "> पर प्रेषित कर सकते है एवं दिनांक  17-02-2017 ( शुक्रवार), 18-02-2017  (शनिवार) और 20-02-2017 ( सोमवार ) को प्रातः 9 बजे आयोजित साक्षात्कार में अपने पद एवं विषय के अनुसार सम्मिलित हो सकते है ।    

 वॉक-इन-इंटरव्यू
शैक्षणिक सत्र 2017-18के लिए वर्तमान एवं अनुमानित रिक्तियों के विरुद्ध पूर्णत: अंशकालीन अनुबंध के आधार पर शिक्षकों की चयन सूची (पैनल) तैयार करने हेतु 18 से 65 वर्ष आयुवर्ग हेतु निम्नानुसार साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा । साक्षात्कार के दिन सभी अभ्यर्थी प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रतियों व पासपोर्ट साइज़ फोटो के साथ स्वयं के खर्चे पर साक्षात्कार हेतु सुबह 9:00 बजे उपस्थित होकर पंजीयन कराये । अभ्यर्थियों को हिन्दी एवं अँग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाने की योग्यता होनी चाहिए । सी.टी.ई.टी उत्तीर्ण उम्मीदवारों को वरीयता प्रदान की जायेगी। आवश्यकतानुसार वर्णित पदों हेतु लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।
क्र.
पदनाम
न्यूनतम योग्यता
साक्षात्कार तिथि
पारिश्रमिक
1
पी. जी. टी. स्नातकोत्तर शिक्षक (रसायन-विज्ञान,भौतिक-विज्ञान,जीव विज्ञान ,भूगोल ,वाणिज्य, गणित अर्थशास्त्र आदि )
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर एवं बी.एड.
17-02-2017
27500/- प्रतिमाह
2
पी. जी. टी. स्नातकोत्तर शिक्षक (हिन्दी, अँग्रेजी , कंप्यूटर साइन्स  एवं इतिहास आदि )
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर एवं बी.एड.
18-02-2017
27500/- प्रतिमाह
3
टी.जी.टी (अँग्रेजी,गणित आदि )
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं बी.एड.
17-02-2017
26250/- प्रतिमाह
4
टी.जी.टी (हिन्दी, संस्कृत, विज्ञान , सामा. विज्ञान आदि  )
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं बी.एड.
18-02-2017
26250/- प्रतिमाह
5
कैरियर गाईडेंस एवं काउन्सलर
M.A/M.Sc.(मनोविज्ञान) एवं 1 वर्ष का मार्गदर्शन एवं परामर्श में P.G डिप्लोमा अथवा स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. तथा 1 वर्ष का मार्गदर्शन एवं परामर्श में P.G. डिप्लोमा
20-02-2017
25000/- प्रतिमाह
6
प्राथमिक शिक्षक
संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा(12वी) एवं J.B.T/B.T.I /D.Ed
17-02-2017
21250/- प्रतिमाह                                                  
7
कम्प्युटर प्रशिक्षक  
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से PGDCA/BCA या समकक्ष
20-02-2017
26250/- प्रतिमाह(माध्यमिक)
21250/- प्रतिमाह (प्राथमिक)
8
प्रशिक्षक-फूटबाल, कबड्डी , खो-खो,क्रिकेट, बास्केटबाल इत्यादि
B.P.Ed./M.P.Ed. संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री या डिप्लोमा
20-02-2017
21250/- प्रतिमाह
9
योग शिक्षक
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं योग में डिग्री,डिप्लोमा या 1 वर्ष का प्रशिक्षण 
20-02-2017
21250/- प्रतिमाह
10
प्रशिक्षक-आर्ट ,क्राफ्ट, नृत्य एवं संगीत
संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री या डिप्लोमा
20-02-2017
21250/-प्रतिमाह
11
डॉक्टर   
M.B.B.Sएवं registration with MCI का होना आवश्यक.
20-02-2017
1000/- प्रतिदिन
12
नर्स
नर्सिंग में डिप्लोमा
20-02-2017
750/- प्रतिदिन
13
क्लर्क कम डाटा एंट्री ऑपरेटर   
मान्यताप्राप्त बोर्ड से उच्चतर माध्यमिक (12 वीं) उत्तीर्ण तथा हिन्दी व अंग्रेजी में टाईपिंग  स्पीड  35 शब्द प्रति मिनट एवं कंप्यूटर का ज्ञान    
20-02-2017
केंद्रीय विद्यालय के संगठन के निर्देशानुसार/म.प्र. शासन द्वारा देय दैनिक / मासिक वेतन            



                                                                                                                                    प्राचार्य
                                                                         के .वि. राजगढ़

Post a Comment

Thanks For Connecting With Us