रिलायंस जियो की लेटेस्ट सबसे बड़ी खबर
जो लोग रिलायंस जियो के 4जी इंटरनेट का यूज इस वजह से नहीं कर पा रहे थे कि उनके पास 3जी या 2जी हैंडसेट है, तो अब उनके लिए भी अच्छी खबर है। रिलायंस जियो ने कहा है कि अब 3जी और 2जी मोबाइल हैंडसेट पर भी जियो की सिम यूज की जा सकती है। रिलायंस की ओर से 4जी डिवाइस जियोफाई पेश किया गया है जिससे 3जी और 2जी मोबाइल फोन में भी 4जी सर्विसेज चल सकती हैं। इस डिवाइस के साथ ही यूजर्स को जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर भीी दिया जा रहा है।
जियोफाई डिवाइस के बारे में...जिओफाई एक 4जी पोर्टेबल डिवाइस है। इससे वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, डाटा और जियो एप्स यूज किया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि जिओफाई 4जी पोर्टेबल वायस और डाटा डिवाइस है, जो कि हॉटस्पॉट के रूप में काम करता है। जिओफाई डिवाइस के जरिए 90 दिनों तक यूजर्स फ्री डाटा, वॉयस कॉल और एसएमएस जैसी सर्विसेज का मजा ले सकते हैं।
जियोफाई का यूज कैसे करें
- जियोफाई को यूज करने के लिए आपको डिवाइस में सिम लगाकार उसे एक्टिवेट करना होगा।
- इसके बाद 2जी या 3जी स्मार्टफोन पर जियो 4जी वॉयस एप्लीकेशन डाउनलोड करनी है। जिसे जियो नेटवर्क से कनेक्ट करना है।
- इस डिवाइस के जरिए जियो यूजर्स इंटरनेट, वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और एसएमएस जैसी सर्विसेज का मजा उठा सकते हैं।
- इसके लिए यह बिल्कुल जरूरी नहीं है कि आपके पास 4जी डिवाइस हो।
जियोफाई के फीचर्स
- इसके जरिए आप 4जी इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। आपको 150 mbps तक की डाउनलोड स्पीड और 50 mbps तक की अपलोड स्पीड मिलेगी।
रिलायंस जियो की लेटेस्ट सबसे बड़ी खबर